पिथौरागढ़, अक्टूबर 13 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोतवाल ललित मोहन जोशी के निर्देश पर बीते रोज पुलिस ने रोडवेज वर्कशॉप तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने गंगोलीहाट व हाल निवासी बिण महेश गिरी के दुकान से 14 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। टीम में उप निरीक्षक ललित डंगवाल, कांस्टेबल नीरज भोज, कांस्टेबल होशियार सिंह शामिल रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.