कुशीनगर, मार्च 15 -- सुकरौली। सीएमओ ने शनिवार को सुकरौली क्षेत्र में बगैर पंजीकरण संचालित हो रहे दो निजी अस्पतालों को सील कराया दिया। इनके संचालकों को नोटिस देकर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत वर्मा के नेतृत्व ने स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुकरौली क्षेत्र में संचालित निजी अस्पतालो की जांच की। मौके पर छह निजी अस्पताल पंजीकृत पाए गए, जबकि सुकरौली ब्लॉक के भगवानपुर बुजुर्ग मझना नाला पुल चौराहे पर सभ्या हॉस्पिटल व तितला में सत्या हॉस्पिटल बगैर पंजीकरण संचालित होते पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों निजी अस्पतालों को तत्काल सील करा दिया तथा बिना पंजीकरण के अस्पताल संचालित करने वाले संचालकों को नोटिस दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.