अविश्वास प्रस्ताव लगाने को बीडीओ को सौंपा आवेदन
हाजीपुर, अप्रैल 29 -- सहदेई बुजुर्ग।सं.सू देसरी प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार के खिलाफ 6 पंचायत समिति सदस्यों नें अविश्वास प्रस्ताव लगाते हुए विशेष चर्चा को लेकर बैठक बुलाने को लेकर एक आवेदन प्रखंड कार्यालय में दिया है। पूर्व प्रमुख निशु कुमारी ने बताया कि प्रमुख के कार्यालय में नहीं रहने पर प्रखंड कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन सौंपा गया है। देसरी प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार के खिलाफ पूर्व प्रमुख निशु कुमारी के नेतृत्व में समिति सदस्य रहमती खानम, सरिता कुमारी, राजेश्वर राम, रिंकू देवी एवं अरुण कुमार सहनी ने उपस्थित होकर अविश्वास प्रस्ताव लगाने को ले आवेदन सौंपा है। देसरी प्रखंड क्षेत्र में कुल 11 समिति सदस्य है, जिसमें 6 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लगाने को ले आवेदन सौंपा है। यह भी पढ़ें- गड़हनी : प्रमुख पर अविश्वास को ले बीडीओ को सौंपा पत्र यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.