मधुबनी, मार्च 18 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। प्रखंड प्रमुख नीतू कुमारी अपनी कुर्सी नहीं बचा सकीं। पंचायत समिति के सदस्यों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को हुई बैठक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मतदान में 19 सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें 16 ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में और 3 ने विरोध में मतदान किया। इस प्रकार 16-3 के अंतर से अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया और प्रमुख की कुर्सी रिक्त हो गई। बैठक में प्रखंड प्रमुख नीतू कुमारी अनुपस्थित रहीं। उनकी अनुपस्थिति में उप प्रमुख स्वर्ण लता ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक पूर्व निर्धारित समय पर शुरू हुई, जिसमें कुल 23 सदस्यों में से 19 सदस्य उपस्थित थे। बैठक के दौरान प्रमुख के विरुद्ध लगाए गए पांच बिंदुओं पर चर्चा हुई। आरोपों में कार्यों में असमानता, पसंदीदा क्षेत्रों में अधिक विकास कार्...