नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- राज कुमार सिंह,वरिष्ठ पत्रकार महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद शुरुआत तो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने की थी, लेकिन चुनाव प्रक्रिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता पर सवाल सभी विपक्षी दल उठाते रहे हैं। इसीलिए दो चुनाव आयुक्तों- सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली और एकतरफा फैसलों पर 10 महीने में 14 बार आपत्तियों की बाबत मीडिया-खुलासे के बाद आक्रामक विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त और सरकार के विरुद्ध सड़कों पर उतर आया है। विपक्षी 'इंडिया' ब्लॉक ने लंबे आंदोलन की घोषणा की है, जिसमें राष्ट्रपति से मुलाकात से लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध संसद में महाभियोग लाना भी शामिल है। विपक्ष द्वारा सरकार के विरुद्ध आंदोलन अनहोनी घटना नहीं है, लेकिन मंगलवार को सैकड़ों विपक्ष...