लातेहार, मार्च 3 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के हुटाप स्थित अविराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग परिसर में सोमवार को होली मिलन समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के सचिव इंद्रजीत भारती एवं वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति ने समां बांध दिया। छात्र-छात्राओं ने लोकगीतों और पारंपरिक होली भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। डीजे की धुन पर रंगारंग गीतों के साथ पूरा परिसर उत्सवमय हो उठा। अपने संबोधन में सचिव इंद्रजीत भारती ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी गिले-शिकवे भुलाकर प्रेम और एकता को मजबूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.