लातेहार, फरवरी 15 -- चंदवा प्रतिनिधि। हुटाप स्थित अविराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में शैक्षणिक सत्र 2025-29 (बीएससी नर्सिंग) एवं 2025-27 (डी.फार्म) के नवागंतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत में 'फ्रेशर्स डे' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए छात्रों को कॉलेज के माहौल से परिचित कराना और सीनियर्स के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना था। समारोह का उद्घाटन संस्थान के सचिव इंद्रजीत भारती, नर्सिंग प्रिंसिपल अनमोला शिल्पी एक्का तथा फार्मेसी प्रिंसिपल इंचार्ज हम्माद सज़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में सचिव ने कहा कि नर्सिंग और फार्मेसी मानव सेवा से जुड़ा पवित्र पेशा है, जिसमें अनुशासन, समर्पण और मेहनत सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। नए छात्रों ने नृत्य, गायन और रैंप वॉक के जरिए अपनी प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.