लातेहार, अगस्त 6 -- चंदवा प्रतिनिधि। अविराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग हुटाप में गुरुवार को विश्व स्तनपान सप्ताह पर पेंटिंग व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवजात शिशुओं के लिए स्तनपान के महत्व और इसके प्रति समाज में जागरूकता फैलाना था। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। रंगों और चित्रों के माध्यम से उन्होंने मां के दूध के पोषण, शिशु के शारीरिक व मानसिक विकास में उसकी भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में संस्थान के सचिव इंद्रजीत भारती व नर्सिंग प्रिंसिपल अनमोल शिल्पी एक्का मुख्य रूप से उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Dumka News: पंचायत स्तरीय द्वितीय चरण कार्यशाला का आयोजन किया अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सरा...