लोहरदगा, अप्रैल 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारत रत्न डा भीमराव अंबेडकर की जयंती अविराम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में मनाई गई। सुरों की मल्लिका आशा भोंसले को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी कुन्दन गिद्ध के नेतृत्व में कार्यक्रम में प्राचार्य समेत सभी प्रशिक्षु और असिस्टेंट प्रोफेसर जंग बहादुर, पंकज,आफताब, डा रेणुका, ममता, पवन, शिव शंकर, डा शशि, चिनिबास, तबस्सुम, आरती, प्यारी, डा सुनीता, अमृत, संदीप ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली। संविधान और समानता के समर्थन में नारे लगाए गए। डा अंबेडकर की तस्वीर पर फूल अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्राचार्या डा प्रतिमा त्रिपाठी ने डा अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और संविधान बनाने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय में म...