लोहरदगा, मार्च 6 -- कुड़ू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू के अविराम कालेज आफ एजुकेशन टीको में होली मिलन समारोह का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसमें कॉलेज के सचिव, इन्द्रजीत कुमार,सहायक प्राध्यापकगण एवं प्रशिक्षु शामिल हुए।दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात सहायक प्राध्यापक एवं प्रशिक्षुओं के द्वारा मिलन गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द्र बनाए रखने की प्रतिज्ञा ली।महाविद्यालय परिसर रंगों और उमंग से सराबोर नजर आया। अविराम के सचिव ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आपसी मतभेद भूलाकर एकता और सद्भाव का संदेश देता है।फोटो-19-लोहरदगा के अविराम कालेज परिसर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.