अविराम कालेज का चौदहवां स्थापना दिवस समारोह आयोजित
लोहरदगा, अगस्त 31 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू के अविराम कालेज आफ एजुकेशन टिको का चौदहवीं स्थापना दिवस समारोह सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कालेज के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कालेज की प्राचार्य डा प्रतिमा त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष व शिक्षकों ने स्थापना से अब तक के विकास व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सचिव इंद्रजीत भारती ने कहा कि महाविद्यालय की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षक शिक्षा उपलब्ध कराना तथा उन्हें एक कुशल एवं जिम्मेदार शिक्षक के रूप में तैयार करना है।कार्यक्रम के दौरान बीएड व डीएलएड के प्रशिक्षुओ ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों के लिए इंडक्शन कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.