उन्नाव, मार्च 23 -- उन्नाव। 9 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाने पहुंचे प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने पत्रकारों के सवालों पर अविमुक्तेश्वरानंद को आंड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि स्वामी अविमुकतेश्वरानन्द सरस्वती की चतुरंगिनी सेना के साथ सपा के कसाई चलते है। जिनका गौ सेवकों से कोई लेना-देना नहीं है। मंत्री ने कई अहम मुद्दों पर बयान देते हुए सियासी हलचल भी तेज की। अविमुक्तेश्वरानंद और मथुरा की घटना को लेकर भी कड़े तेवर दिखाए। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने 2 दिन पहले मथुरा में हुई घटना पर भी प्रतिक्रिया दी । कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा गौ तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा जरूरत पड़ी तो रासुका के तहत जेल भेजा जाएगा और पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है। मंत्री संजय निषाद के...