प्रयागराज, फरवरी 25 -- आशुतोष ब्रह्मचारी ने अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ पर्याप्त सबूत होने का दावा किया। उन्होंने लैपटॉप में नाबालिगों से यौन शोषण का फोटो व वीडियो होने की बात कही। उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद व उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के अलावा दो अन्य नाम का खुलासा करते हुए यौन शोषण में कई राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेताओं व वीआईपी के शामिल होने भी दावा किया। आशुतोष ब्रह्मचारी ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी के अतिथिगृह सभागार में मीडिया कर्मियों से वार्ता के दौरान कहा कि दोनों पीड़ित लड़कों की कोर्ट में कलमबद्ध गवाही और मेडिकल जांच पूरी हो चुकी है। आरोप लगाया कि माघ मेला ही नहीं बल्कि आरोपियों से जुड़े अन्य आश्रमों में भी नाबालिगों के साथ कई साल से यौन शोषण किया जाता रहा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से नाबालिगों को साजिश के तहत आश्रम में लाक...