अंबेडकरनगर, मई 19 -- Shankaracharya Avimukteshwarananda news: ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की 81 दिवसीय 'गविष्टि यात्रा' मंगलवार को अंबेडकरनगर के जलालपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंची। गाय को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने, गौवंश संरक्षण और गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर निकाली जा रही इस यात्रा का विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। फुलवरिया बाजार से शुरू हुई यात्रा के दौरान शंकराचार्य ने कहा कि वर्ष 2027 का चुनाव गौ माता की रक्षा के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जो गौ माता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध होगा, वही उनके वोट का अधिकारी होगा। इसी उद्देश्य से वह प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा में पहुंचकर जन-जागरण अभियान चला रहे हैं।जो गौ हत्या पर चोट करेगा, हम उसी को वोट देंगे उन्होंने कहा कि गाय केवल ...