गढ़वा, दिसम्बर 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत कांडी प्रखंड के शिवपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त भारतीय सैनिक सूबेदार मेजर अरविंद पांडेय के पुत्र अविनाश पांडेय का चयन भारतीय थल सेना के आर्मी पायलट अधिकारी के रूप पर हुआ है। अविनाश की ट्रेनिंग देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी से पूरा हुआ है। 13 दिसंबर को पासिंग परेड में उन्हें स्टार लगाकर अधिकारी बनाया गया है। मौके पर उनके पिता अरविंद पांडेय व माता पूनम पांडेय भी उपस्थित थीं। अविनाश की प्रारंभिक शिक्षा बंगलोर स्थित आर्मी स्कूल से हुई है। उसके बाद वे अपने पिता से प्रेरित होकर एनडीए की तैयारी की। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 2021 में आयोजित एनडीए की परीक्षा में उत्तीर्ण कर 4 साल का प्रशिक्षण प्राप्त अधिकारी बने। उनका 13 दिसंबर को अधिकारी के रूप में पोस्टिंग कर दी गई। अविनाश एक भाई और एक बहन हैं। ...