बक्सर, जनवरी 31 -- युवा पेज के लिए फोटो-11, कैप्सन :- अविनाश पहलवान चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के रहने वाले तथा भारतीय थल सेना में कार्यरत अविनाश पहलवान का चयन यूरोप महादीप के क्रोएशिया में आयोजित होने वाले वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज के लिए सपोर्टिंग स्टॉफ के रूप में हुआ है। वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज आगामी 4 से 8 फरवरी तक आयोजित हो रहा। ‌सर्पोटिंग स्टाफ के रूप में अविनाश का चयन भारतीय कुश्ती संघ ने भारतीय टीम के लिए किया है। इस चयन पर अविनाश ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह और सचिव विनय सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है। अविनाश पहलवान की इस कामयाबी पर बक्सर कुश्ती संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह, सचिव विकास राज, बिहार कुश्ती परम्परागत पद्धति के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण पहलवान, बिहार अनुसूच...