गंगापार, दिसम्बर 30 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड जसरा अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्ला गौहानी के ग्राम प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों पर जिलाधिकारी प्रयागराज के अनुमोदन के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी प्रयागराज द्वारा रोक लगा दिया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी प्रयागराज रवि शंकर द्विवेदी द्वारा जारी पत्र के अनुक्रम में ग्राम पंचायत चिल्ला गौहानी के सदस्य अविनाश चंद्र द्विवेदी को मंगलवार को विकास खंड जसरा कार्यालय द्वारा अग्रिम आदेश अथवा मध्यावधि चुनाव तक ग्राम प्रधान का कार्य सौंपा गया है। इससे ग्रामवासियों ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...