जौनपुर, मई 2 -- सिकरारा हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शेरवा गांव निवासी अविनाश कुमार सिंह उर्फ राजू के यूपीपीसीएस-2024 की परीक्षा में असिस्टेंट रजिस्ट्रार, स्टेट यूनिवर्सिटीज पद पर चयन होने के बाद शुक्रवार देर शाम पहली बार गांव पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। जैसे ही उनकी गांव में आमद हुई, ढोल-नगाड़े की गूंज पर थिरकते युवकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।

पारिवारिक पृष्ठभूमि अविनाश अपने पिता स्व डॉ अरविंद सिंह(लल्लन) पूर्व सीवीओ चंदौली के तीन पुत्रों में सबसे छोटे हैं। प्रयागराज रहकर कालेज की पढ़ाई के समय ही उनके सिर से पिता का साया उठ गया जबकि माता माधुरी सिंह का इससे पहले देहांत हो गया था फिर भी वे विचलित नहीं हुए और रींवा विश्व विद्यालय से एमए(भूगोल) के टॉपर बने।

कैरियर की शुरुआत पिता की मौत के बाद प्रयागराज जिले के पशुपालन ...