पटना, अप्रैल 30 -- अररिया से स्थानांतरित कर अविनाश कुमार 2 को पटना में परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है। वहीं, पटना से सुनील दत्त पांडेय को सीतामढ़ी में परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश और पटना के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार यादव को अररिया में परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है। गुरुवार को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अलग-अलग अधिसूचना के तहत मुजफ्फरपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर को मुजफ्फरपुर में ही विशेष न्यायालय निगरानी के पीठासीन पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। मुजफ्फरपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र कुमार 1 को वहीं, विशेष न्यायालय में प्राधिकृत पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं, पटना में जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन सहाय को पटना में ही विशेष न्यायालय निगरान...