औरंगाबाद, अप्रैल 16 -- फोटो- 16 अप्रैल एयूआर 33 कैप्शन- प्रखंड कार्यालय सभागार में विजयी घोषित होने पर प्रमाण पत्र लेते अविनाश कुमार दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड के सिंदुआर पंचायत में उप मुखिया पद के लिए हुए चुनाव में रोमांचक मुकाबले के बाद वार्ड संख्या 10 के वार्ड सदस्य अविनाश कुमार ने जीत दर्ज की। प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित इस चुनाव में दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जहां अंततः एक मत के अंतर से परिणाम तय हुआ। ऑब्जर्वर एसडीओ अमित राजा एवं निर्वाचन प्रक्रिया बीडीओ मो. जफर इमाम की देखरेख में संपन्न कराई गई। उप मुखिया पद के लिए अविनाश कुमार और अर्चना देवी मैदान में थे। यह भी पढ़ें- अमांव पैक्स चुनाव को ले मतदाता सूची प्रकाशित मतदान के दौरान कुल 11 वार्ड सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिसमें अविनाश कुमार को 6...