कानपुर, जून 3 -- कानपुर। प्रथम गीता देवी स्मारक अंडर-19 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मुकाबले में मैग्जीन कैफे इलेवन की टीम ने एसए टाइटंस इलेवन को नौ विकेट से पराजित किया। कल्याणपुर ​स्थित मंटोरा मैदान पर हुए मैच में एसए टाइटंस इलेवन की टीम ने 11 ओवर में तीन विकेट पर 103 रन बनाए। टीम की ओर से अभय यादव ने नाबाद 56 रन और विशेष अग्निहोत्री ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में अनिकेत यादव ने दो विकेट लिया। जवाब में मैग्जीन कैफे इलेवन की टीम ने 10 ओवर में एक विकेट पर 107 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से अविनाश यादव ने नाबाद 70 रन और अमन राजपूत ने नाबाद 30 रन बनाए। यह भी पढ़ें- अविनाश की घातक गेंदबाजी से फ्रेंड्स यूनियन जीता गेंदबाजी में नैतिक शुक्ला को एक सफलता मिली। अविनाश यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह भी पढ़ें- प्रिंस ...