प्रयागराज, फरवरी 28 -- प्रयागराज, संवाददाता। राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (महिला), कटरा के क्षेत्रीय निदेशक अमृत पाल सिंह का शुक्रवार को तबादला दिल्ली कर दिया गया। उनके स्थान पर संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत अविनाश किशोर को पदोन्नत कर क्षेत्रीय निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदोन्नति की सूचना मिलते ही संस्थान में खुशी का माहौल रहा। संस्थान के प्राचार्य जय शिव शर्मा, प्रिंसिपल एपी सोमवंशी ने अविनाश किशोर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी। शिक्षिका रजनी सोनी सहित अन्य स्टाफ ने भी बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...