अविका के बाद स्वरा भास्कर को भी डेंगू, हॉस्पिटल से दिया अपना हेल्थ अपडेट
नई दिल्ली, अगस्त 8 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को डेंगू हो गया है जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं स्वरा ने एक इंस्टा स्टोरी लगाकर अपना हेल्थ अपडेट फैंस को दिया है। स्वरा भास्कर ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह हाथ में ड्रिप लगाए हॉस्पिटल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। उन्होंने हॉस्पिटल वाले ही कपड़े पहने हुए हैं और उनके चेहरे पर थकान साफ देखी जा सकती है। हालांकि फिर भी वह मुस्कुराते हुए विक्ट्री साइन दिखा रही हैं।अविका के बाद स्वरा भी हुईं एडमिट स्वरा भास्कर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस तस्वीर के साथ लिखा- यह संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ा। डेंगूफाइड एंड हॉस्पिटलाइज्ड। यानि पहले डेंगू हुआ और फिर हॉस्पिटल में भर्ती हो गई। रांझणा फेम एक्ट्रेस ने इस बारे में कुछ नहीं लिखा है कि उन्हें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.