एटा, जून 1 -- केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत योजना 2.0 के तहत अवागढ़ नगर पंचायत पेयजल योजना की डीपीआर तैयार हो चुकी गई है। कुल 15.03 करोड़ रुपये की इस योजना को मंजूरी के साथ बजट आवंटन के लिए शासन को भेजा जाएगा। सोमवार को जल निगम नगरीय एक्सईएन मोहम्मद तारिक अली ने बताया कि अवागढ़ कस्बा के कुल 2448 घरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अवागढ़ पेयजल परियोजना की डीपीआर तैयार हो चुकी है। इसके तकनीकी विवरण के अनुसार निर्बाध पानी की आपूर्ति देने के लिए कस्बा में एटा-टूंडला रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक 1000 किलोलीटर क्षमता का एक ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा। साथ ही पानी को स्टोर करने के लिए 200 केएल क्षमता का एक क्लियर वाटर रिजर्ववायर भी बनाया जाएगा। कस्बा के प्रत्येक घर तक पानी पहुंचाने के लिए कुल 26.95 किमी लंबी वितरण पाइप लाइन बिछाई जाएग...