पलामू, मार्च 15 -- अवसाने पंचायत में दुरुस्त किया जाए पेयजल, सड़क व सिंचाई व्यवस्था पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर से महज 15 किलोमीटर दूर स्थित अवसाने पंचायत झारखंड के चर्चित पर्यटन केंद्र केचकी के करीब में स्थित है। परंतु विकास की मुख्यधारा से अब काफी पीछे छूटा हुआ है। लगभग तीन वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस पंचायत में स्थित 5 गांवों में करीब 6 हजार से अधिक आबादी निवास करती है। कोयल नदी के बांए तट पर बसा यह पंचायत प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है बावजूद इसके लोग सिंचाई की कमी, जर्जर सड़क, खराब जलमीनार, बदहाल नाली, स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव से परेशान हैं। हिन्दुस्तान अखबार के बोले पलामू अभियान में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क और सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत बताई। प्रस्तुति : अखिलेश पाठकमेदिनीनगर। उत्तर कोयल नदी के बांए तट पर क...