अवसाद से जूझ रहे युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला
रुद्रपुर, जुलाई 19 -- खटीमा, संवाददाता। चकरपुर क्षेत्र के जगबूढ़ा नदी से सटे पंथागोठ गांव में एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, युवक पिछले कुछ समय से अवसाद से जूझ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 30 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र जीत राम के रूप में हुई है। बताया गया कि वह करीब पांच माह पहले घर लौटा था। इससे पहले वह बाहर एक होटल में काम करता था। घर लौटने के बाद वह अधिकांश समय घर पर ही रहता था। रविवार शाम उसकी मां हीरा देवी जब घर के अंदर पहुंचीं तो उन्होंने अशोक को फंदे से लटका देखा। इसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अशोक के दो भाई और एक बहन है। बहन का विवाह ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.