कानपुर, मार्च 10 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर के अशोक नगर में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने फांसी लगा ली। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस बुजुर्ग को कल्याणपुर सीएचसी ले गई। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अशोक नगर निवासी 75 वर्षीय राममूर्ति पति योगेंद्र सिंह की मौत के बाद छोटे बेटे अजीत सिंह उर्फ टिंकू के पास रहती थी। मंगलवार शाम को हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौटा छोटा पोता शिवांक पानी पीने ऊपर कमरे में गया। जहां दरवाजा अन्दर से बंद मिला। खटखटाने पर भी कोई आहट नहीं मिली। खिड़की से झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। रोशनदान की खिड़की से राममूर्ति का शव लटकता मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और जांच पड़ताल की। परिजनों के बताया कि पिछले कई सालों से बुजुर्ग मानसिक अवसाद से जूझ रही थीं। उनका इलाज चल रहा था। कल्या...