अवसाद में एलएलबी छात्र ने फांसी लगाई
लखनऊ, सितम्बर 5 -- लखनऊ। इंदिरा नगर में एलएलबी छात्र तुषार मिश्रा (20) ने फांसी लगा ली। इंदिरा नगर पुलिस और पिता संजय मिश्रा के मुताबिक तुषार अवसाद में चल रहा था। इंदिरा नगर तकरोही बाजार निवासी तुषार प्राइवेट नौकरी करने के साथ एलएलबी कर रहा था। पिता संजय मिश्रा ने पुलिस को बताया कि तुषार का पत्नी से डेढ़ साल से अलगाव हो गया था। इस वजह से वह अवसाद में चल रहा था। बताया कि तुषार को शुक्रवार को कॉल किया जा रहा था, लेकिन उसने कॉल नहीं रिसीव की। इस पर छोटे बेटे राज को घर जाकर देखने के लिए भेजा। जब वह शुक्रवार शाम पांच बजे घर पहुंचा तो भाई तुषार को चादर के सहारे फंदे पर लटकता देख होश उड़ गए। उसने तुरंत ही परिजनों, पड़ोसियों को सूचना दी। फंदे से भाई तुषार को उतारा और लोहिया संस्थान लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में तीन भाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.