नवादा, अप्रैल 11 -- नवादा जिले के पान उत्पादक किसानों के लिए खुशखबरी है। बिहार सरकार के उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग ने पान विकास योजना के अधीन वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2026-27 के तहत नवादा जिले में आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य विश्व प्रसिद्ध मगही पान के क्षेत्र विस्तार को बढ़ावा देना और किसानों की आय को दोगुना करना है। ​नवादा जिले के लिए इस बार कृषि विभाग ने एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। विभागीय आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस वित्तीय वर्ष में नवादा जिले के लिए कुल 15 हेक्टेयर क्षेत्र में पान की खेती का लक्ष्य रखा गया है। ​50 प्रतिशत तक का मिलेगा अनुदान ​जिला उद्यान पदाधिकारी विवेक कुमार भारती ने बताया कि योजना के तहत सरकार किसानों को भारी वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। पान की खेती के लिए बरेजा अर्थात ब...