लखनऊ, सितम्बर 24 -- बैकुंठ धाम पर हुआ अंतिम संस्कार लखनऊ, संवाददाता।पूर्व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश भोला नाथ तिवारी का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह गोमतीनगर विशालखंड में रहते थे। गुरुवार को उनके घर पर तमाम अफसर और राजनैतिक दलों से जुड़े हुए लोग पहुंचे। बेटी नीरू तिवारी से मिलकर उन्हें सांत्वना देकर ढांढस बंधाया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए।दोपहर परिवारीजन और रिश्तेदारों की मौजूदगी में पार्थिव शरीर बैकुंठधाम ले जाया गया। वहां अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशासनिक अफसर और राजनैतिक दलों से जुड़े लोग वहां भी पहुंचे। भोलानाथ तिवारी वर्ष 2001 जुलाई में सेवानिवृत्त हुए थे। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और पूर्व राज्यपाल विष्णुकांत शास्त्री के सलाहाकर भी रहे हैं। इसके अलावा ...