हरदोई, जून 29 -- मल्लावां। गांव तेंदुआ में अवशेष जलाने के कारण एक बगीचे के 10 आम के पेड़ जल गए। ग्राम तेंदुआ निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि आशीर्वाद गेस्ट हाउस के सामने उनका आम का बगीचा है। इसमें फल लगे हुए थे। आरोप है 27 जून को गांव के दो लोगों ने अपने मक्का के खेत की फसल अवशेष में आग लगा दी। मौके से चले गए। आरोप है कि किसी के रोकने वाला न होने पर आग फैलकर बगीचे तक पहुंच गई। उसके 10 फलदार आम के पेड़ जल गए। पीड़ित का कहना है कि उसने पहले ही आरोपियों से खेत का अवशेष न जलाने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...