उरई, अप्रैल 6 -- उरई। संवाददाता ग्राम पंचायतों में अवशेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए 15 अप्रैल तक शिविर लगाए जाएंगे। इसको लेकर जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी को संबंधित ब्लॉक का सुपर नोडल अधिकारी का जिम्मा सौंपा गया है।किसान सम्मान निधि से लेकर विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए शासन द्वारा किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। इसके बाद भी अभी तमाम किसान ऐसे हैं जिनके द्वारा यह प्रक्रिया पूरी नहीं कराई गई है। अवशेष किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर छह से 15 अप्रैल तक शिविर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी ग्राम प्रधान, राजस्व विभाग के लेखपाल, तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव से लेकर कोटेदार, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.