आगरा, जुलाई 18 -- जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को अवशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा की बचत, जल संग्रह, भोजन, कृषि, स्वास्थ्य और स्थायित्व के लिए भारतीय ज्ञान प्रणाली के अनुप्रयोग सिखाए जा रहे हैं। विद्यार्थी इन पांच विषयों पर शोध करके प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के द्वारा इस वर्ष इन विषयों की थीम स्थायी विकास के लिए विज्ञान व नवाचार रखी गई है। शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान के कोऑर्डिनेटर डा. जयंत गुप्ता ने बताया कि जिले के माध्यमिक विद्यालयों में चार-चार विद्यार्थियों के समूह बनाकर शोधपत्र तैयार किए जा रहे हैं। विद्यालय स्तर पर शोध करने वाले विद्यार्थियों के शोधपत्र जिला स्तर पर परखे जाएंगे। यह भी पढ़ें- 32 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए पंजीकरण प्रारंभ जिन विद्यार्थियों के शोधपत्र सबसे ...