सासाराम, जनवरी 23 -- डेहरी, एक संवाददाता। बिहार निर्वाचन आयोग विगत चुनाव में अच्छे कार्य के लिए डेहरी के अवर निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह को एक कार्यक्रम के तहत सम्मानित करेगा। उक्त सम्मान कार्यक्रम आगामी 25 जनवरी को मतदाता दिवस पर पटना में आयोजित है। प्रदेश के अपर सचिव सह अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र भेजकर जानकारी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...