किशनगंज, जुलाई 12 -- किशनगंज। संवाददाता बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) लिखित परीक्षा रविवार को किशनगंज जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई थी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे तथा परीक्षार्थियों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था। जिले में कुल 3000 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इनमें से मात्र 1167 अभ्यर्थी ही परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 1833अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या 40 प्रतिशत से भी कम रही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अवर निरीक्षक मद्य निषेध परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न किसी भी परीक्षा केंद्र से निष्कासन अथवा अन्य अप्रि...