पूर्णिया, जुलाई 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध के पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा रविवार को जिला मुख्यालय स्थित आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। एकल पाली में परीक्षा 11 बजे पूर्वाह्न से 1 बजे अपराह्न तक आयोजित की गई। सभी परीक्षा केद्रों पर कुल 1758 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं आठ परीक्षा केंद्रों पर हुई लिखित परीक्षा में कुल 3624 परीक्षार्थियों में 1866 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कदाचार के आरोप में परीक्षार्थी का निष्कासन नहीं हुआ। परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा के दरमियान संबंधित केद्राधीक्षक, स्टेटिक दंडाधिकारी,जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सजग नजर आए। यह भी पढ...