सीतामढ़ी, जुलाई 11 -- शिवहर। रविवार को अवर निरीक्षक मद्य निषेध की आयोजित लिखित परीक्षा के लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को डीएम प्रतिभा रानी तथा एसपी शैलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में इससे जुड़े अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें डीएम ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि परीक्षा का आयोजन पूरी तरह से स्वच्छ, पारदर्शी और कदाचार मुक्त वातावरण में होना चाहिए। परीक्षा ड्यूटी में लगे किसी भी अधिकारी या कर्मी की ओर से लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर जमुई जिला प्रशासन पूरी तरह म...