मधुबनी, फरवरी 19 -- जयनगर,निज प्रतिनिधि। जयनगर बाजार वार्ड 11 निवासी दीनानाथ गुप्ता ने अवर निबंधक जयनगर सहित 12 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जानकारी रहने के बाद जबरन उस जमीन को खरीदने व रजिस्ट्री करने का आरोप लगाया है जिस पर सब जज मधुबनी के न्यायालय में दायर टाइटल वाद में खरीद बिक्री पर रोक लगायी गयी है। डीएम सहित पुलिस के वरीय अधिकारी के संज्ञान में मामला लाये जाने के दो माह बाद अंतत: पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जबकि शिकायत कर्ता द्वारा इसकी सूचना समय पर सम्बंधित अधिकारियों को देने के बावजूद प्रत्येक स्तर पर इसे दबाने का प्रयास होता रहा। मुख्य आरोपी अवर निबंधक जयनगर मिथिलेश कुमार दास को बनाया गया है। कातिब आमोद कुमार व विक्रेता केदार प्रसाद गुप्ता के अलावे खरीददार राहुल कुमार अग्रवाल, मीनाक्षी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.