बागपत, मई 4 -- बागपत। जिलेभर में बनाए गए नौ केंद्रों पर रविवार को अवर अभियंता की मुख्य परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। चाक चौबंद व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई गई है। हर अभ्यर्थी पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए पैनी नजर रखी गई। सघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को कक्षाओं में भेजा गया है। परीक्षा में पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 596 अनुपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से परीक्षा को तीन जोन और नौ सेक्टर बनाए गए थे। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा में 3576 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे। जिनमें से 2980 उपस्थित रहे, जबकि 596 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा को संपन्न कराया गया है। हर अभ्यर्थी की सघन चेकिंग की गई और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर कक्षा में नजर रखी गई है। साल्वर गिरोह पर नजर रखी गई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.