भदोही, मई 3 -- भदोही, संवाददाता।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अवर अभियंता (सिविल) मुख्य परीक्षा रविवार को कड़ी निगरानी में संपन्न हुई। जिले के छह केंद्रों पर पंजीकृत 2640 अभ्यर्थियों में से 304 ने परीक्षा से किनारा कर लिया, जबकि 2336 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। यह भी पढ़ें- कड़ी निगरानी के बीच 2746 अभ्यर्थियों ने दी अवर अभियंता मुख्य परीक्षापरीक्षा केंद्रों की व्यवस्था जिले में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में दो केंद्र बनाए गए थे। इसके अलावा विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही और एमए समद इंटर कॉलेज भदोही को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सुबह से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.