भदोही, मई 1 -- ज्ञानपुर। जिले में तीन मई को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अवर अभियंता (सिविल) की परीक्षा छह केंद्रों पर होगी। परीक्षा में छहों केंद्रों पर कुल 2640 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा को लेकर नामित अधिकारी केंद्रों पर स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। गुरुवार को डीएम शैलेश कुमार अधिकारियों संग बैठक लेते हुए परीक्षा को लेकर विशेष सख्ती बरतने को निर्देशित किए थे। डीएम की माने तो उक्त परीक्षा दह केंद्रों पर सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। परीक्षा में कुल 2640 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- तीन मई को होगी अवर अभियंता मुख्य परीक्षा सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा तैया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.