प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली विभाग के जेई के निलंबन के बाद अब अवर अभियंताओं का धैर्य जवाब दे गया है। राज्य विद्युत जूनियर इंजीनियर संगठन प्रयागराज ने "वर्क टू रूल" आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। संगठन का आरोप है कि फील्ड में स्टाफ की भारी कमी और आवश्यक सामग्री के अभाव के बावजूद प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।अवर अभियंताओं का कहना है कि ऊर्जा प्रबंधन ने बिना किसी परामर्श के फील्ड स्टाफ की संख्या कम कर दी है। इसका असर खासकर शाम और रात के समय ज्यादा देखने को मिल रहा है, जब कम कर्मचारियों के सहारे पूरी व्यवस्था संभालनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- बिजली विभाग में दलित इंजीनियरों पर ऐक्शन से उबाल, योगी से गुहार, आंदोलन की चेतावनी प्रयागराज जोन में हाल ही में तीन गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें विद्युत कर्मचारियों ...