अवमानना मामले में हाईकोर्ट में हाजिर हुए परिवहन सचिव
रांची, अगस्त 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट में त्रिलोक नाथ मिश्रा एवं अन्य की ओर से दायर अवमानना मामले में राज्य के परिवहन सचिव राजीव रंजन अदालत में उपस्थित हुए। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अपना शो-कॉज दाखिल किया, जिसे कोर्ट ने रिकॉर्ड पर ले लिया। इसके बाद सरकार ने अतिरिक्त जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा। हाईकोर्ट ने सरकार का आग्रह स्वीकार करते हुए दो सप्ताह की मोहलत दे दी। मामले की अगली सुनवाई दो सितंबर को होगी। इस दिन भी परिवहन सचिव को अदालत में उपस्थित रहना होगा। प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता सिद्धार्थ रंजन पक्ष रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि बताया कि विभाग ने केवल वित्तीय उन्नयन दिया है, लेकिन प्रोन्नति क्यों नहीं दी गई। इस पर कोई तर्कसंगत आदेश पारित नहीं किया है। पूर्व में सरकारी वकील द्वारा समय मांगे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.