जौनपुर, अप्रैल 5 -- जौनपुर, संवाददाता। जफराबाद थाना क्षेत्र के पॉक्सो एक्ट के एक मामले में घटना के डेढ़ साल बाद भी आरोप पत्र प्रस्तुत न कर कोर्ट की अवमानना पर अपर सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार द्वितीय ने थानाध्यक्ष जफराबाद के खिलाफ अवमानना का केस दर्ज किया है। साथ ही थानाध्यक्ष के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए एडीजीपी वाराणसी जोन को आदेशित किया है। अगली सुनवाई आठ अप्रैल को होगी। नेवढ़िया क्षेत्र निवासी पीड़िता की मां ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था कि छह अगस्त 2024 को वादिनी की 16 वर्षीय पुत्री को स्कूल से घर आते समय सचिन निषाद व चंदन निषाद निवासी जलालपुर साइकिल रोककर उससे छेड़खानी और अश्लील हरकत किए। जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। सचिन जेल भेजा गया। बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.