अमरोहा, मई 9 -- रहरा, संवाददाता। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दढ़ियाल निवासी अवनेश पुत्र सियाराम के मर्डर में पुलिस गहनता से जांच-पड़ताल में जुटी है। सामने आया है कि होमगार्ड झंडू व सियाराम के परिवार के बीच करीब चार वर्ष से रंजिश चली आ रही है। झंडू के बेटे के सुसाइड के लिए उकसाने के मामले में सियाराम व उसकी पत्नी छाया देवी जेल भी काट चुके हैं। यह भी पढ़ें- बारात चढ़त देखकर लौटे युवक की गला दबाकर हत्या, चारपाई पर मिला शवरंजिश का कारण बताया जा रहा है कि सियाराम गांव निवासी होमगार्ड झंडू के बेटे जितेंद्र की शादी कराने के लिए बिचौलिया था। शादी होने से पूर्व वर्ष 2022 में जितेंद्र ने सुसाइड कर लिया था। जानकारी के मुताबिक जितेंद्र की जेब से सुसाइड नोट मिला था, जिसमें सुसाइड के लिए सियाराम व उसकी पत्नी छाया को जिम्मेदार ठहराया गया था। इस मामले मे...