पाकुड़, दिसम्बर 20 -- महेशपुर, एक संवाददाता। एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन (एसबीआईएसए) के पाकुड़ क्षेत्र के लिए अवनी कांत त्रिवेदी को क्षेत्रीय सचिव निर्वाचित किया गया है। यह क्षेत्र साहिबगंज और पाकुड़-दो जिलों को सम्मिलित करता है। उनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा 16 दिसंबर को की गई। अवनी कांत त्रिवेदी का कार्यकाल तीन वर्षों के लिए होगा, जो वर्ष 2025 से 2028 तक रहेगा। संगठन से जुड़े सदस्यों ने उनके चयन का स्वागत किया और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कर्मचारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा तथा संगठन को नई दिशा मिलेगी। उनके निर्वाचन को क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पाकुड़ क्षेत्र के नव चयनित सचिव अवनी कांत त्रिवेदी मूलत: महेशपुर प्रखंड के राजापुर गांव के निवासी हैं। वर्तमान में वे पाकुड़ एसबीआई में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.