बिजनौर, अप्रैल 9 -- स्योहारा। बिरला उद्योग समूह की सबसे बड़ी चीनी मिल अवध शुगर एंड को जेनरेशन प्लांट का सत्र 2025-26 का पिराई सत्र का समापन बुधवार को किया गया। यह जानकारी देते हुए अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह ने बताया कि चीनी मिल के द्वारा इस वर्ष पिछले साल का पिराई का रिकॉर्ड तोड़ दिया गया है। चीनी मिल ने 151 दिन में पिराई करते हुए एक करोड़ 58 लाख कुंतल गन्ना पिराई किया और मिल क्षेत्र का सभी गन्ना लेने के बाद चीनी मिल को बंद किया गया है। चीनी मिलाने पिछले वर्ष 1 करोड़ 56 लाख कुंतल गन्ने की पिराई की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...