लखनऊ, मई 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। अवध और पूर्वांचल एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में पानी खत्म होने से यात्री परेशान रहे। पानी के अभाव में शौचालय तक गंदे रहे, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई। यात्रियों ने रेलवे से एक्स पर शिकायतें करते हुए पानी का इंतजाम कराने का अनुरोध किया। कहा कि इस भीषण गर्मी में ट्रेन में हाथ-मुंह धोने तक के लिए पानी नहीं है।

यात्रियों की शिकायतें जयपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे सुजीत यादव ने ट्रेन में पानी के अभाव में शौचालयों के गंदा होने की शिकायत एक्स पर इंडियन रेलवे, आईआरसीटीसी और रेल सेवा को की। बताया कि काफी समय से बोगी में पानी का अभाव है, यात्रियों को परेशानी हो रही है। ट्रेन में रेल नीर न बेच कर लोकल कंपनी का पानी बेचे जाने की शिकायत भी उन्होंने की। पूर्वांचल एक्सप्रेस के यात्री धर्मेंद्र क...