अयोध्या, मई 31 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में 'क्लीन एंड ग्रीन कैंपस' की संकल्पना को साकार करने के लिए सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। रविवार को कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में शिक्षक और कर्मचारियों ने परिसर में साफ सफाई की। इस मौके पर कुलपति ने कहा कि अयोध्या एक पावन धर्मनगरी है। अयोध्या की गरिमा और वैश्विक पहचान को देखते हुए यहां की स्वच्छता का स्तर भी उच्चकोटि का होना चाहिए। उन्होंने का कि विश्वविद्यालय इस पावन नगरी का एक महत्वपूर्ण उच्च शिक्षा का केंद्र है। इसलिए परिसर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। यह भी पढ़ें- अवध विवि-स्वच्छता को दैनिक जीवन के संकल्प के रूप में स्वीकार करें: कुलपति डॉ. बिजेंद्र कुलपति ने कहा कि स्वच्छता को सिर्फ एक दिन के...