अयोध्या, जून 2 -- अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर व सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक/ परास्नातक पाठ्यक्रम में सत्र 2026-27 में पंजीकरण/ प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई थी। अब आवेदन की तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। यह जानकारी विवि के परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह के हवाले से मीडिया प्रभारी डॉ. आरएन पाण्डेय ने बताया कि सम्बद्ध महाविद्यालयों के अनुरोध पर अन्तिम अवसर प्रदान किया गया है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...